छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह होंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष!

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह के रूप में छत्तीसगढ़ भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है। इसके पहले यह पद डिप्टी सीएम अरुण साव संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेताओं ने उन्हें अपने बधाई दी है।

https://twitter.com/drramansingh/status/1737795574899024321?t=ZTD6yrWY0_5Llp5uBbx3Aw&s=19

किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

ख़बर शेयर करें: