छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिंदल स्टील एंड पावर में हुए बवाल का असर! किरोड़ीमल नगर क्षेत्र की दो शराब दुकानों को 2 दिन के लिए बंद करने का फैसला!

रायगढ़। रायगढ़ जिंदल स्टील एंड पावर के ठेका मजदूरों को अपनी मांगों को लेकर किए गए हड़ताल अब खत्म हो चुका है। प्रशासन और पुलिस के मध्यस्थता के बाद मजदूर काम करने के लिए वापस तैयार हो गए हैं। उनकी मांगे पूरी तरह से नहीं मानी गयी। लेकिन जिंदल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि वह एक आंतरिक कमेटी बनाएगा। ये कमेटी ठेकेदार और उसके मजदूरों के बीच वेतन विसंगति के मामलों की जांच करेगी और 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी की रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर प्रबंधन कार्रवाई करेगा और मजदूरों के हित में उचित कदम उठाएगा।

दो शराब दुकानों को 2 दिन के लिए बंद करने का फैसला

आज शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रशासन ने किरोड़ीमल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो शराब दुकान को 21 और 22 दिसंबर को बंद कर दिया है। प्रशासन इस बारे में आदेश जारी करते हुए बताया कि

जेएसपीएल रायगढ़ में कार्यरत ठेका श्रमिकों द्वारा पारिश्रमिक/ वेतन संबंधित विषयों पर हड़ताल/प्रदर्शन का आयोजन किए जाने से कानून-व्यवस्था में व्यवधान की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए लोक शांति बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24, उपधारा (1)के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जेएसपीएल रायगढ़ के परिसर से संलग्न नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर अंतर्गत संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान कोकड़ीतराई को 21 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2023 तक पूर्णत: बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त अवधि में इन मदिरा दुकानों में मदिरा का विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

क्या हुआ था.. क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला ??

यह हड़ताल कल से शुरू हुई थी। हजारों की संख्या में मजदूरों की हड़ताल को देखते हुए क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रायगढ़ अनुविभागीय दंडाधिकारी गगन शर्मा मजदूरों को समझाने पहुंचे थे। इसी बीच आज सुबह जिंदल सुरक्षा कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मजदूरों पर बड़ी बेरहमी से लाठियां से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ कानून व्यवस्था बिगड़ता देख का प्रशासन हरकत में आया। इस मामले में चार सुरक्षा कर्मियों के ऊपर गैर जमानती धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ख़बर शेयर करें: