रायपुर। जिंदल स्टील एंड पावर मे मजदूरों पर हुए बेरहमी से लाठीचार्ज के खिलाफ युवक कांग्रेस एनएसयूआई ने जिंदल स्टील एंड पावर के कार्यकारी निर्देशक (Executive Director) के खिलाफ एफआईआर कर कार्यवाही करने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया है। उन्होंने इस बारे में उन्होंने प्रेस रिलीज़ जारी कर मीडिया को बताया कि “जिंदल ठेका मजदूरों के द्वारा अपने हितो को लेकर प्लांट के अंदर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था. ऐसे मे जिंदल के गार्ड जो एक प्रकार से जिंदल के पेशेवर गुंडे होते है. बर्बरता से मजदूरों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया. जिससे मजदूर भारी रूप से घायल हुए है. कल घटना के बाद वीडियो सोसल मीडिया मे दिन भर वायरल होता रहा. जिसे देख लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिला।”

युवा कांग्रेस एनएसयूआई के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता व एन एस यू आई जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि “जिंदल के गार्डो द्वारा और प्रबंधन द्वारा जिस प्रकार से मजदूरों की आवाज़ कुचलने लाठी चार्ज किया गया है. ये बताता है की जिंदल खुद अपने आप मे एक सरकार है! हमने ज्ञापन सौंप कर जिंदल कार्यकारी निर्देशक के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की है.. क्योंकि जिंदल की समस्त घटना के लिए कार्यकारी निर्देशक ही जवाबदार है! उनके शह मे ही गार्डो ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है. इस घटना से आम रायगढ़ वासी गुस्से मे है. बाहर से कमाने खाये आये लोग रायगढ़ के लोगो को पीट रहे ये बर्दास्त नहीं किया जायेगा। अगर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो जिंदल के विरोध व प्रशासन के विरोध मे बड़ा आंदोलन होगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होंगी.



