रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय ने की एक आदेश जारी कर नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में पुरानी एल्डरमैन की नियुक्तियो को समाप्त कर दिया है। इसके लिए विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। पहले जिन पदों पर कांग्रेसी थे। अब सत्ता परिवर्तन के साथ ही उनकी जगह नई नियुक्तियां होंगी और भाजपा अपने लोगों की नियुक्ति करेंगी। इसके पहले निगम एवं मंडल अध्यक्षों और सदस्यों के लिए ऐसा ही आदेश जारी हो चुका है।



