रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी पार्टी के प्रभारी की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी को भी बदल दिया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी अब राजस्थान के सचिन पायलट होंगे। कुमारी सैलजा की जगह लेंगे, कुमारी सैलजा को अब उत्तराखंड का प्रभार सोपा गया है।




