रायगढ़ सारंगढ़। अविभाजित रायगढ़ जिले की सबसे बड़ी हवाई पट्टी जो कि अब सारंगढ़ जिले की शान है! जिसका निर्माण 1942 के द्वितीय विश्व युद्ध के समय हुआ होगा। आजादी के पश्चात इसको सरकारी हवाई पट्टी का दर्जा भी दिया गया, जो की हरदी हवाई पट्टी के नाम से मशहूर हुआ।
भारत के हवाई पट्टी के जानकारी के अनुसार यदि सवाई पट्टी का सीमेंटीकारण कर उपयोग में लिया जाए तो या अंतरराष्ट्रीय हवाई पट्टी के रूप में भी विकसित हो सकती है। पर इस पर नजर लग गई और यह शासकीय भूमि होने के बाद भी इसके गुपचुप तरीके से टुकड़े कर फर्जी नामो से अपने नाम कर लिया गया।

सूत्र बताते हैं कि विगत कई वर्षों से इस हवाई पट्टी के नाम से धान खरीदी की जा रही है। बहरहाल अब देखना यह है कि सरकार बदलने के साथ इस मामले की जांच होगी या फिर यह फर्जी वाला सुचारू रूप से जारी रहेगा।
फिलहाल इस मामले पर अभी और के जानकारियां आनी बाकी हैं।हमारी टीम इस पर नजर बनाए हुए हैं जल्द ही इसके द्वितीय संकरण में इसके पीछे के परदे की आपको धरातलीय सच्चाई से अवगत कराएंगे।



