छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कथित HR विभाग के अधिकारी ने NTPC में नौकरी के नाम पर दो लोगो को लगाया लाखो का चूना! कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायगढ़। NTPC में नौकरी के नाम पर एक आरोपी द्वारा दो लोगो से सात लाख की ठगी की गयी है. कोतवाली पुलिस ने इस मामले में ठगी का अपराध दर्ज किया है. आरोपी शिवदयाल खुद को NTPC के HR विभाग का अधिकारी बताता था.

विकास नगर, कोतरा रोड़ निवासी विजय कुमार गर्ग ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 2019 में गायत्री मंदिर के सामने स्थित कार्यालय पर शिवदयाल तिवारी नाम के व्यक्ति से परिचय हुआ। उसने अपना परिचय एन.टी.पी.सी. सीपत में एच.आर. के पद पर होना बताया था। बातों बातों में उसने यह बताया था कि उसकी पकड़ कम्पनी के बड़े बड़े अधिकारियों से है और वह उसने अपने लच्छेदार भाषा में मुझे कहा कि मैं तो कम्पनी में जिसे चाहूं उसे मैनेजमेंट कोटा से नौकरी लगवा सकता हूं आप अपने परिवार में किसी को भी नौकरी में लगवाना चाहें तो बताना।

शुरू में उसकी बातों को विजय ने हलके में लिया और बताया कि आरोपी शिवदयाल जब भी उसके ऑफिस में आता तो अलग अलग लोगों को अपने साथ लाता और उसके साथ आए लोग मेरे ही सामने अपनी नौकरी का लेटर दिखाते और उसे थैली में भरकर नोट भी देते थे । जिसे देखकर मैं उससे प्रभावित हो गया और उसके साथ ही उसके ऑफिस में बैठे संदीप चौधरी भी शिवदयाल से प्रभावित हो गया और दोनों लोग आरोपी शिवदयाल के झांसे में आ गए .

आरोपी शिवदयाल ने NTPC की नौकरी के नाम पर कुल सात लाख रुपए मई से जुलाई 2020 ले लिया। जो कि दो लाख रुपए नगद था और पांच लाख रुपए बैंक खाते में प्राप्त किया था. रुपए लेने के बाद आरोपी ने कई दिनों तक झांसे में रखा कि वह जल्द ही नौकरी की कार्यवाही करवाएगा। कई दिनों तक कुछ नहीं हो पाने की स्थिति में मैने कई बार मोबाईल से बातचीत एवं चैटिंग किया तो उसने कई बहाने बनाये।

दो साल तक आरोपी शिवदयाल से चेटिंग के माध्यम से फर्जी बहाने ही बना रहा था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकयत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने इस मांमले में जाँच के बाद आरोपी शिवदयाल के खिलाफ IPC 420 तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.

ख़बर शेयर करें: