छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में दिनदहाड़े सड़क पर मिली खून से सनी युवक की लाश! धारदार हथियार से किया गया गर्दन पर वार!

रायगढ़। शहर के मेडिकल कॉलेज रोड में पर एक युवक की लाश मिली है. प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का का लग रहा है. मौके पर चक्रधर नगर पुलिस पहुंच चुकी है.

लाश की शिनाख्त ३५ वर्षीय विशाल सिंह के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य का रहने वाला था. मृतक यहाँ एक ढाबा चलता था. मेडिकल कॉलेज रोड पर उसने एक जमींन भी ली थी. जिसे लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है. युवक के गर्दन पर धारदार हथियार से चोट का निशान है. जो पूरी तरह से हत्या की तरफ इशारा कर रही है.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी जाँच शुरू कर दी है. आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है.

ख़बर शेयर करें: