रायगढ़. कारखानों का नगर कहा जाने वाला रायगढ़ जिला अब इन्ही कारखानों की वजह से तिल-तिलकर प्रदुषण के नरक में धसता ही जा रहा है. खेत, खलिहान, जंगल, नदी, तालाब, इंसान, जानवर सभी बर्बादी के कगार पर है. लेकिन सरकार और प्रशासन को इन सबसे कोई लेना देना नहीं है. पांच सालो में सरकारे बदल जाती है है और दो साल में अधिकारी! सब उद्योगों के विस्तार के नाम पर अपनी झोली भरने आते है और रायगढ़ की जनता को हर बार प्रदुषण के नरक में धकेल देते है. अब तो रायगढ़ जिले में इन कारखानों के पर्यावण प्रभाव को लेकर की जाने वाली जनसुनवाई भी गुपचुप तरीके से होती है. लोकल अख़बार छोड़कर 200KM दूर राजधानी के में इसकी आम सुचना प्रसारित हो रही है ताकि किसी को पता ही ना चले!
बढ़ते उद्योगों से क्या मिला रायगढ़ को..??
बढ़ते उद्योगों से पहले ही रायगढ़ जिले में पर्यावरण पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है. साँस लेने के लिए साफ हवा तक नसीब नही हो पा रही है, जो कि लगातार प्रदूषण मानक यंत्रो के माध्यम से पता चलता है. छत पर जमी इन कारखानों की काली धूल इस बात गवाह है. आम जन प्रदूषित हवा और धूल डस्ट की वजह से ह्रदय और चर्म सम्बंधित कई रोगो से ग्रषित हो रहे है. नदियों और जलशयों का पानी भी दूषित हो रहा है औऱ सड़को पर भारी वाहनो का निरंतर दवाब बढ़ रहा है जिससे कि यहाँ जनता अकाल मौत को प्राप्त कर रही है. रोजगार के नाम स्थानीय लोगो सिर्फ ठेंगा ही मिला है. मजदुर से लेकर अधिकारी भी ये लोग बहार से इम्पोर्ट करते है.
डबल इंजन से उद्योगों के विस्तार में जबरजस्त स्पीड
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही डबल इंजन की सरकार बिना कोई लेट लतीफी किये अब रायगढ़ में उद्योगों के विस्तार में जबरजस्त स्पीड दिखाई दी है, जो कि आम जनता के भावनाओ के खिलाफ है। बता दें हाल ही में रायगढ़ जिला के कुछ उद्योगों का विस्तार करने की बात जोरो से चर्चा में है कहा जा रहा है कि गुपचुप तरीके से कुछ उद्योग अपने उद्योग के विस्तार को लेकर जनसुनवाई करने वाले हैं. अब इसकी भनक मीडिया और उसके साथ-साथ विपक्ष के नेताओं को भी हो गई है. चूंकि प्रदेश में हाल ही में कुछ ही महीने पहले भाजपा की सरकार बनी है और अब कांग्रेस यहां विपक्ष के रोल में हैं.
CM और पर्यावरण मंत्री का गृहजिला
ऐसे में रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो की रायगढ़ लोकसभा से हमेशा चुने गए है इसके अलावा मंत्री ओपी चौधरी जी जो स्वंय पर्यावरण मंत्री भी है और उन्ही के गृह जिले रायगढ़ में उद्योगों का विस्तार हो रहा है. जिसका विरोध भी आस-पास के ग्रामवासी कर रहे हैं लेकिन विष्णुसाय को मुख्यमंत्री बनने के बाद औऱ ओपी चौधरी को चुनाव जीतने के बाद.. जनता से ही बल्कि अब उद्योगों और उद्योगपतियों से लगाव झलक रहा है, शायद इसी कारण वे कुछ ही दिनों में होने जा रहे उद्योग विस्तार की खबर सुनकर भी चुप्पी साधे हुए बैठे हैं. युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओ और उनकी केंद्र व राज्य सरकार दोनों लक्ष्य केवल और केवल उद्योगों और उद्योगपतियों को आगे बढ़ाना है।

जनता को भूलकर उद्योगों के सहयोग में जुटी
उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष में जनता से मीठी- मीठी बातें करते हुए उनका वोट तो प्राप्त कर लेती है पर जब जनता के हित में बात करने की आती है तब भाजपा के नेता केवल उद्योगों को बढ़ावा देने का काम करते हैं. जायसवाल ने आगे कहा रायगढ़ जहां स्वयं ओपी चौधरी जी का गृह निवास है. यहां पर भी जनता की आवाज को दबाने का कार्य चालू हो चुका है. इसका ताजा उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ दिनो में जिले में कुछ उद्योग द्वारा उद्योगों का विस्तार जनसुनवाई किए जाने की खबर लग रही है, जिसका उद्योग क्षेत्र आसपास क्षेत्र के ग्रामवासी खुलकर विरोध भी कर रहे हैं, इसके बावजूद उद्योगों का विस्तार करने की खबर लगातार प्राप्त हो रही है।
युथ कांग्रेस करेगी विरोध
इससे यह साफ – साफ दिखाई पड़ रहा है कि सत्ता पक्ष पूरी तरह से उद्योगों के सहयोग में जुटी हुई है, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि उद्योग का विस्तार नहीं होना चाहिए इससे उद्योग क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. वहीं जिले में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा है कि सरकार को तत्काल उद्योग विस्तार जनसुनवाई पर रोक लगानी चाहिए ऐसा नहीं होता है तो भविष्य में युवा कांग्रेस खुलकर उद्योगों और राज्य सरकार की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।



