छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सेंट टेरेसा स्कूल के छात्रों ने गेट टू गेदर के पैसों से किया कुछ ऐसा.. कि हर जगह हो रही तारीफ!

  • सेंट टेरेसा स्कूल 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों ने दिन दुखियों को किया कम्बल और खाद्य सामग्री का वितरण
  • बचे पैसों का सदुपयोग करना था उद्देश्य-छात्र
  • स्कूल प्रबंधन और पेरेंट्स ने दी नेक कार्य हेतु शाबासी

रायगढ़। सेंट टेरेसा स्कूल के 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न मंदिर मस्जिद और अनय स्थलों में रहते हुए मांग कर जीवन यापन करने वाले दरिद्र नारायणों दिन दुखियों को कम्बल और खाद्य सामग्री प्रदान किया।

ज्ञात हो कि सेंट टेरेसा स्कूल के 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों ने स्वयं खर्च वहन कर स्कूल लाइफ को यादगार बनाने होटल अकॉर्ड में गेट टू गेदर कार्यक्रम रखा। जिसमे उन्होंने डांस सिंगिंग क्विज समेत कई कार्यक्रम भी रखा और श्रेष्ठ प्रतियोगियों को उपहार भी भेंट किया।

इस कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने 12 वी कक्षा के संमस्त विद्यार्थियों एवं शौर्या आचार्य,एकांश साव,आयुष पटेल,शिवम बानी,हर्षित खाखा,जेरी जॉर्ज टिर्की,आर्यन सिंह,ओम आर्य,मनीष पटेल,विनय जयसवाल,गौरव अधिकारी,सक्षम यादव-छात्र जो कार्यक्रम के हेड रहे ने मूर्त रूप दिया और सबके सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।

वही इन्होंने कार्यक्रम में बचे राशियों का सदुपयोग करने विचार किया और सभी ने एक मत होकर शहर के मंदिर मस्जिद एवं अन्य स्थलों में मांगने वाले दिन दुखियों को कम्बल तथा खाद्य सामग्री देने का निर्णय लिया और सभी विद्यार्थियों ने मिलकर उन्हें उनके नियत स्थान पर जाकर दान किया। उनके इस पहल से स्कूल प्रबंधन एवं बच्चों के पेरेंट्स ने नेक कार्य हेतु खूब आशीर्वाद और शाबासी दिया।

ख़बर शेयर करें: