छत्तीसगढ़ राज्य में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के लिस्ट जारी की गई है। कई जिलों के एसपी और आईजी बदले गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने आदेश जारी करते हुए राजधानी-न्यायधानी व दुर्ग समेत कई आईपीएस अफसरों को बदल डाला है। साथ ही प्रतिनियुक्ति से वापस आए अमरेश मिश्रा को रायपुर का आईजी बनाया गया है। इसके साथ ही बिलासपुर एसपी संतोष सिंह को रायपुर का एसपी बनाया गया है। दिव्यांग पटेल को रायगढ़ का नया एसपी बनाया गया है।
राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए पारुल माथुर को पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबस बस्तर क्षेत्र भेजा है। के एल ध्रुव को उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही सदानंद कुमार को बलौदा बाजार एसपी बनया गया है। गिरिजा शंकर जायसवाल को मुंगेली का एसपी बनाया है। एम आर अहिरे को सूरजपुर एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा की सेवाएं वापस लेते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। संजीव शुक्ला को बिलापुर रेंज आईजी, रजनेश सिंह को बिलासपुर के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग का एसपी बनाया गया है। वही दुर्ग का आईजी IPS रामगोपाल गर्ग को बनाय गया है।






