छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विधानसभा में सिख विधायक कुलदीप जुनेजा पर की गई टिप्पणी! भड़का सिख समुदाय! मंत्री शिव डहरिया और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के निवास बाहर सिख समुदाय का प्रदर्शन! मांगनी पड़ी दोनों को लिखित माफी.. जानिए पूरा मामला..

रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके लिए राज्य के नगरी प्रशासन और श्रम मंत्री शिव डहरिया और भाजपा विधायक अजय चंद्राकार को सिख समुदाय से माफी मांगनी पड़ी। सोमवार रात को सिख समुदाय पहले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के निवास पर गया और वहां धरने पर बैठ गया उसके बाद अजय चंद्राकर ने माफी मांगी। उसके बाद यही वाक्या मंत्री शिव डहरिया के घर के सामने हुआ। उन्होंने भी इस बारे में लिखित माफी मांगी।

विधानसभा में प्रश्न पूछते हुए कुलदीप जुनेजा

दरअसल सोमवार को रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा वृक्षारोपण को लेकर सवाल पूछ रहे थे। पर्यावरण मंत्री मोहम्मद इसका जवाब दे रहे थे। सदन में हंगामा हो रहा था। इसी बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कुलदीप जुनेजा को सरदार कहकर संबोधित किया जो उन्हें बुरा लगा कुलदीप जुनेजा ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि

“आप शब्दों का ध्यान रखिए.. सरदार नहीं सरदार के आगे ‘जी’ लगाइए।”

इसके बाद छत्तीसगढ़ के नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि

“12 बजने वाला है थोड़ा ध्यान रखो..”

उनकी इस टिप्पणी के बाद तेलीबांधा गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने इसे पूरे सिख समाज का अपमान बताया। शाम होते तक भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के घर पर सिख समुदाय के लोगों ने नारेबाजी की और धरना दिया।

निवास के बाहर सिख समुदाय से बात करते अजय चंद्राकर

सिख समुदाय ने उनके कथन पर आपत्ति जताई जिस पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मैंने नहीं मंत्री शिव डहरिया ने आपत्तिजनक बात की है। फिर भी अगर मेरी बातों से ठेस पहुंची हो तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। इस बारे में उन्होंने तेलीबांधा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी को लिखित में अपना खेद पत्र भी लिखा है।

विधायक अजय चंद्राकर का पत्र

अजय चंद्राकर के बाद मंत्री शिव डहरिया के निवास के बाहर सिख समुदाय के लोग पहुंचे। जहां मंत्री उनसे बात करने के लिए बाहर आए और अपना खेद व्यक्त किया।

मंत्री शिव डेहरिया के निवास के बाहर धरना देते सिख समुदाय

उन्होंने कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं उन्होंने भी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष के नाम क्षमा पत्र लिखा है।

मंत्री शिव कुमार डहरिया का पत्र

Image credit: bhaskar.com

ख़बर शेयर करें: