छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सेंट्रल जीएसटी की रायपुर रेलवे के पार्सल यार्ड में रेड! व्यापारियों और पार्सल एजेंट की मिलीभगत का किया भंडाफोड़!

रायपुर। जानकारी के मुताबिक 19 फ़रवरी, 2024 को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर छापा मारा था. इस छापे में टीम ने व्यापारियों और पार्सल एजेंट की मिलीभगत का भंडाफोड़ किया. टीम ने 113 पार्सल बिना बिल के जब्त किए और उन्हें सीज कर दिया. ये सभी पार्सल लीज बोगी से बुक होकर रायपुर पहुंचे थे. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ये पार्सल शालिमार एक्सप्रेस से आए थे.

छापेमारी के दौरान, रायपुर पार्सल दफ़्तर में एजेंट ने सेंट्रल जीएसटी की टीम को कागज़ों में उलझाने की कोशिश की. हालांकि, टीम एजेंट के झांसे में नहीं आई और 113 पार्सल के पैकेट को सीज कर लिया. छापेमारी में सचिन जंघेल के 81 पैकेट और बाकी रमन लाल के पार्सल बताए जा रहे हैं

सूत्रों के मुताबिक ये सभी पार्सल रायपुर रेलवे स्टेशन के दो अलग-अलग एजेंट लोग है और उन्हें ये पार्सल 1 दर्जन से अधिक व्यापारियों ने बुक करवाकर रायपुर के लिए भेजे थे। सूत्र बताते है कि ये पार्सल शालिमार से रायपुर आए थे और रायपुर में राधा स्वामी कार्गो के रमन लाल और सचिन जंघेल के नाम पर बुक (बतौर एजेंट के रूप में) होकर रायपुर पहुंचे थे।

ख़बर शेयर करें: