छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पैसा पावर और गुंडई के दम पर जेसीबी से गिरा दिया गया दर्जनों आदिवासियों का घर! 2 दिन तक पुलिस भी साइलेंट.. जानिए पूरा मामला देखें एक्सक्लूसिव फुटेज

रायगढ़। रायगढ़ में इन दिनों सब कुछ अनकंट्रोल्ड दिखाई पड़ रहा है। दहशतगर्दी चरम पर है। भू माफियाओं को अब किसी के परवाह नहीं। क्योंकि सब कुछ उनके हिसाब से सेट है। गरीब और आदिवासी होना अब गुनाह हो गया है।  ऐसा ही सनसनीखेज मामला रायगढ़ से सटे धनागर से आया है। जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर करीब आधा दर्जन आदिवासियों के घर को दिनदहाड़े बुलडोजर से गिरा दिया गया। इतना ही नहीं उन आदिवासियों का घर तो उजड़ा ही मगर न्याय के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ा। शिकायत के लिए पहुंचे पीड़ित आदिवासी को कोतरा रोड थाने ने एक पावती देकर बैरन भेज दिया।

इस मामले में पीड़ितों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:00 से 5:00 बजे के बीच में गोपाल अग्रवाल और निखिल अग्रवाल एक कार में आए। अपने साथ एक जेसीबी और करीब दर्जन उनके गुर्गे भी थे। इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया है जो आप नीचे देख सकते हैं।

(वीडियो फुल साइज में देखने के लिए फुल स्क्रीन आइकॉन को टच करें।)

पीड़ितों ने बताया कि उनके घर की महिलाओं को बलात्कार तक की धमकी दी गई। उन्हें पीटा गया और घसीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। उनको अपने घर के सामान निकालने के भी मोहलत नहीं दी गई। इसके बाद जेसीबी से उनके घर को उनकी आंखों के सामने ही तोड़ दिया गया। पुलिस ने भी उनके साथ नहीं दिया। कोतरा रोड थाने में शिकायत के लिए गए मगर उसे समय उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बस एक रिसीविंग थमा कर लौटा दिया गया।

पूर्व मंत्री उमेश पटेल की दखल

इसके बाद में न्याय की आस में आदिवासी खरसिया विधायक  और पूर्व मंत्री उमेश पटेल के दर पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की। इसके एसपी के दखल के बाद कोतरा रोड थाने में आज उनकी सुनवाई हो रही है। पीड़ित आदिवासियों को बुलाया गया और अब उनकी शिकायत लिखी जा रही है।

मामला कोर्ट में है और इधर बुलडोजर चला दिया

पीड़ित आदिवासी परिवार

इस मामले में पीड़ित आदिवासियों ने आवेदन में बताया कि वे पिछले दशको से  पीढ़ी दरपीढ़ी वहां निवास कर रहे हैं उनकी जमीन को अपनी बात कर गोपाल अग्रवाल के द्वारा तहसील ऑफिस से नोटिस दिलवा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है 25 तारीख को उन्हें कोर्ट से 30 तारीख की तारीख मिली थी। मगर इस बीच ही दबंगई दिखाते हुए बुलडोजर से उनके मकान को गिरा दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026