छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस का सनसनीखेज खुलासा:  मां-बेटी की डबल मर्डर मिस्ट्री 48 घंटे में सुलझी, पड़ोसी दुकानदार निकला खूनी!

रायगढ़, 17 अप्रैल: रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र से आई खौफनाक खबर ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। संवरा पारा में 50 वर्षीय उर्मिला संवरा और उसकी 24 वर्षीय बेटी पूर्णिमा की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के शव पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के मलबे में छिपाकर रखे गए थे। लेकिन इससे भी बड़ा झटका तब लगा, जब इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ—हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उन्हीं के घर के पास किराना चलाने वाला शुभम सेठ निकला!

मां बेटी की लाश

ताबड़तोड़ वार, मलबे में छुपाए शव और फिर रायपुर भागा आरोपी!
14 अप्रैल की रात, शुभम ने एक खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। लकड़ी के खुरे और बैट के साथ वह छत के रास्ते घर में घुसा और सो रही पूर्णिमा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई मां उर्मिला भी बर्बरता का शिकार हो गईं। दोनों की हत्या के बाद आरोपी ने शवों को पास के मकान में छुपा दिया और सारे खून के निशान मिटाकर जनशताब्दी ट्रेन पकड़कर रायपुर फरार हो गया।

आरोपी दुकानदार शुभम

तकनीक, टीमवर्क और ताबड़तोड़ कार्रवाई ने खोला राज
आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी, कॉल डिटेल और फॉरेंसिक जांच से हर कड़ी को जोड़ा और महज 48 घंटे में आरोपी को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी से खून से सने कपड़े, खुरा, बैट और अन्य अहम सबूत जब्त किए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करती रायगढ़ पुलिस

पड़ोस की किराना दुकान से कत्ल की कहानी तक
20 साल का शुभम, जो रोज मोहल्लेवालों को किराने का सामान देता था, खुद ही मौत का सौदागर बन गया। पूछताछ में उसने बताया कि मां-बेटी से उसका पुराना विवाद चल रहा था, जिससे गुस्से में आकर उसने खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस की फुर्ती ने बचाई और भी जिंदगियाँ
वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में पुसौर थाना टीम ने इस जघन्य हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। रायगढ़ पुलिस की ये कार्रवाई न सिर्फ तेज, बल्कि एक मिसाल बन गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026