छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ नगर निगम का ड्रीम प्रोजेक्ट जयस्तंभ कॉम्प्लेक्स: व्यापारी नहीं, अब नशेड़ियों की पसंदीदा जगह! डिस्पोजल, चकना, गोगो, इंजेक्शन और शराब की बोलतो से सजी पूरी एक मंजिल..

रायगढ़। शहर के मध्य स्थित एसपी कार्यालय से जुड़ा हुआ  जयस्तंभ व्यावसायिक परिसर इन दिनों गंदगी का दंश झेल रहा है और साथ में हर तरह के नशेड़ियों की पसंदीदा जगह बन चुका है। आलम यह है कि यहां के ऊपर मंजिल के 90% दुकान बंद रहती हैं। कोई व्यवसाय यहां धंधा करना नहीं चाहता।

यहां के दुकानदार बताते हैं कि नगर निगम द्वारा बनाया गया यह व्यावसायिक परिसर तीन मंजिला है मगर यहां दो सिर्फ मंजिल ही काम की है। मगर इसकी बीच की मंजिल जो है वहां व्यवसाय करना अब नामुमकिन सा हो गया है। यहां की सीढियों पर गंदगी तो है ही। डिस्पोजल, चकना,  गोगो, इंजेक्शन और शराब की बोतल यहां 24 घंटे पड़ी रहती हैं।

यहाँ डिस्पोजल, चकना,  गोगो, इंजेक्शन और शराब की बोतल यहां 24 घंटे पड़ी रहती हैं।

व्यवसाईयों ने बताया कि इस परिसर की दूसरे भाग की दुर्दशा बद से बदतर है! हफ्ते में या 15 दिन के बीच में कभी कभार निगम कर्मचारी सफाई के लिए आ जाते हैं। मगर अगले दिन सुबह वही नजारा देखने को मिलता है।

यहां की सीढ़ियां नशेबाजों के लिए अब सबसे पसंदीदा जगह बन गई है। खास करके बरसात के मौसम में दोपहर हो या शाम बारिश होते ही यहां की सीढ़िया पर बोतल खोले कई लोग बैठे मिलेंगे।

सीढ़ी से ऊपर चढ़ते ही नजारा

यहां सिर्फ शराबखोरी ही नहीं होती बल्कि गांजा, सुलोशन, इंजेक्शन सभी तरह का नशा करने वाले यहां आते हैं। दीवारे गुटका और पान की पिक से रंगी है। एक दुकानदार ने बताया कि सुबह उसके दुकान के सामने मानव मल मूत्र देखने को मिलता है।

कोई धंधा करना नहीं चाहता

लोग बताते हैं कि यहां ऊपर मंजिल की सारी दुकान लगभग बुक हो गई हैं मगर गंदगी और नशा क्षेत्र होने के कारण ज्यादातर दुकानें बंद ही रहती हैं। कोई भी व्यापारी इस जगह को व्यापार करने के लिए उचित नहीं समझता और ना ही दुकान किराए पर जाती है।

उपरी मंजिल में बंद दुकाने

बगल में ही जुड़ा हुआ है एसपी कार्यालय

ऐसा नहीं है किसकी शिकायत पहले नहीं हुई है। पहले भी इसकी शिकायत हुई है। इसके ठीक पास में ही एसपी ऑफिस इस परिसर से जुड़ा हुआ है, मगर ऑफिस के बगल इस  में नशेड़ी बड़े ठाट से नशा करते हैं। जिसकी वजह से महिला ग्राहकों का आना-जाना लगभग ना के बराबर होता है।

एक दुकान के सामने किनारे बियर की बोतल और गंदगी

समाधान

शिकायत के बाद कुछ दिन नगर निगम एक्टिव रहता है मगर फिर कुछ दिनों बाद वही ढाक के तीन पात। इसकी समस्या के समाधान के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अगर यहां कुछ दिन रोजाना सफाई और पुलिस की आवाजही रही तो शायद इसे नशेड़ियों में पुलिस का खौफ़ बैठेगा और उनसे होने वाली गंदगी भी काफी हद तक काम हो जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026