छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने SECL खदान के सामने खुद पर डाला पेट्रोल! लगा था कथित लोहा चोरी का आरोप.. त्रिपुरा रायफल के जवानों से झगड़ा भी..

रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्रामीण एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सतपुरुष महर्षि ने छाल SECL खदान के सामने आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा है कि महर्षि के ऊपर खदान के सुरक्षा कर्मियों ने लोहा चोरी का आरोप लगाया था और उनके साथ कथित मारपीट भी हुई थी। सोशल मीडिया में यह खबर वायरल हुई थी। जिसके बाद से वह काफी दुखी थे।

मामला रविवार का है। अपने ऊपर लगे लोहा चोरी और कथित मारपीट को लेकर महर्षि छाल SECL खदान के सामने अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गए और आत्मदाह के लिए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। प्रबंधन द्वारा जैसे तैसे कर उन्हें रोका गया।

बताया जा रहा है कि यह मामला थाने भी पहुंचा था। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ। इसको लेकर खदान प्रबंधन में एक लिखित बयान जारी किया गया। जिसमें उन्होंने पूरी घटना का जिक्र करते हुए महर्षि एवं उनके साथियों को कथित चोरी के आरोप मैं जांच के बाद क्लीन चिट देने की बात कही और इस घटना को लेकर खेद व्यक्त किया।

खदान प्रबंधन द्वारा मामले को लेकर बताया गया कि

दिनांक 14.06.2024 को छाल खदान अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था देख रहे है त्रिपुरा रायफल के जवानों द्वारा दो व्यक्तियों को कांटाघर के पास खेदापाली में स्क्रेप लोहा ईकट्ठा करते हुए देखने पर चोरी करने का संदेह होने से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जा रहा था। इसी दौरान सतपरुष महर्षि द्वारा मौके पर आकर त्रिपुरा रायफल के जवानो के समक्ष दोनो स्थानिय व्यकितयों के संबंध में उनका पक्ष रखना चाहा किन्तु, किन्ही कारणों से दोनो पक्षो के मध्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, किन्तु बाद में जांच करने पर यह तथ्य साबित हुआ कि ना तो सतपरुष महर्षि और न ही अन्य दोनो लडके चोरी करने की नियत से मौके पर लोहे को एकत्रित कर रहे थे बल्कि लोहे के टुकड़ों के कारण तिरपाल बांधने में आने वाली दिक्कतों के कारण उन्हे सुरक्षा की दृष्टिकोण से हटा रहे थे। अतः सतपरुष महर्षि एवं अन्य को मौके पर किसी प्रकार की लोहा चोरी करना न पाते हुए त्रिपुरा रायफल द्वारा जांच के बाद छोड़ा गया था, किन्तु इस कार्यवाही के दौरान त्रिपुरा रायफल एवं जनप्रतिनिधि सतपुरुष महर्षि के मध्य जो विवाद हुआ उसके लिए एसईसीएल. प्रबंधन खेद व्यक्त करता है।

खदान प्रबंधन द्वारा मामले को लेकर लिखित बयान

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026