छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: “नहीं” सुनते ही बेकाबू हुआ आशिक! पीछा, छेड़खानी, फिर घर में घुसकर उत्पात – 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

रायगढ़, 16 अप्रैल: चक्रधरनगर क्षेत्र में एक युवती को परेशान करने वाले सिरफिरे आशिक को महिला थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी रामकुमार भगत (29), ग्राम लोईग निवासी, जनवरी से युवती को मोबाइल पर कॉल कर शादी का प्रस्ताव दे रहा था, लेकिन जब जवाब ‘ना’ में मिला तो हर हद पार कर बैठा।

छेड़खानी से घर में घुसपैठ तक…
पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि 11 मार्च की सुबह जब वह अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तब रामकुमार ने रास्ता रोककर न सिर्फ उसका हाथ पकड़ा, बल्कि जबरन मोबाइल नंबर मांगते हुए अश्लील हरकतें कीं। युवती ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन वह यह सोच भी नहीं सकी थी कि कहानी यहीं खत्म नहीं होगी।

13 अप्रैल की शाम को, आरोपी सीधे उसके घर में घुस गया और वहां गाली-गलौच करते हुए हंगामा करने लगा। जब युवती के पिता बीच-बचाव को आए, तो उन्हें भी अपशब्द कहकर धमकी देते हुए फरार हो गया।

रायगढ़ जेल के बाहर आरोपी

महिला थाना की रफ्तार – कानून की फटकार!
महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की और अपराध क्रमांक 06/25, धारा 75(3), 78(2), 331(2) व 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लिया गया और न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कड़ी कार्रवाई, सख्त संदेश:
महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, एएसआई सरस्वती महापात्रे और प्रधान आरक्षक राजेश उरांव की सतर्कता और मुस्तैदी ने साबित कर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पुलिस किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी।

जवाब साफ है – ‘ना’ का मतलब ‘ना’ ही होता है!
इस घटना ने फिर साबित किया कि जब पुलिस सक्रिय हो, तो आरोपी कितना भी शातिर हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। रायगढ़ की महिलाएं आज खुद को थोड़ा और सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026