छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाता शालिनी/सेंट टेरेसा स्कूल: आरटीई से बचने के लिए भी रायगढ़ में चल रहा बहुत बड़ा साइलेंट खेला! शिक्षा विभाग भी इन स्कूलों के कंट्रोल में..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक आदेश निकाला गया था, 21 जून तक सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूलों के लिये स्कूल का समय 7:00से 11:00 तक रहेगा.. लेकिन इस समय रायगढ़ की बात ही निराली है! यहां कोई भी कुछ भी कर सकता है। जिला शिक्षा विभाग जिंदाबाद, सेटिंग की गारंटी नहीं लेकिन कंट्रोल नहीं है, इतना कंफर्म है।

प्राइवेट स्कूल मनमानी पर है! आदेश भाड़ में जाए ! जिसका जो मन में आए वह चला रहा है, कोई 7 को 7:30 कर रहा है, कोई आठ कह रहा है और सबसे हिमाकत जिस प्राइवेट स्कूल ने दिखाई है उसका नाम है, शालिनी कन्वेंट स्कूल या सेंट टेरेसा कॉन्वेंट.. जो आपका मन करे, समझ लो आप।

सरकारी आदेश को कचरे के डब्बे में डालकर सीधा-सीधा स्पष्ट रूप से शालिनी स्कूल 7:15 बजे से 1:30 तक चल रहा है। यहां सवाल इस बात का है की सरकारी आदेश की कितनी इज्जत है..?प्राइवेट स्कूलों की नजर में!

यही वह सरकारी आदेश है जिसकी धज्जियां उड़ रही

अल्पसंख्यक घोषित कर आरटीआई से बाहर

आपको बता दे की दशको से यहां के जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय कुछ एक्स्ट्रा मेहरबान है, ख़ासकर इन कॉन्वेंट स्कूलों पर। शिक्षा अधिकारी बदल जाते है, मगर कॉन्वेंट का कंट्रोल रायगढ़ शिक्षा विभाग पर हमेशा रहा है। चाहे अपने आप को अल्पसंख्यक घोषित करके आरटीई से मुक्त हो जाना हो, भले ही उनके स्कूल की 90% से ज्यादा बच्चे बहुसंख्यक हो! मगर आपका स्कूल एक मदरसे की तरह अल्पसंख्यक स्कूल है!

इस टाइप के स्कूलों की तगड़ी कमाई उन्हीं बहुसंख्यक समुदाय से होती है, मगर वे स्कूल अल्पसंख्यक है, जो राइट टू एजुकेशन के दायरे से बाहर हैं ताकि गरीब बच्चों को पढ़ाकर कर कमाई में कमी ना हो। जब इस टाइप के स्कूल कानून का खेल या फिर कानून के साथ खेल रहे होते हैं, तब मजाल है  शिक्षा विभाग, वह भी रायगढ़ का ! इनके बारे में कुछ भी एक्शन ले, वह तो पूरा सपोर्ट में लगा होता है क्योंकि पूरा कंट्रोल उन्हीं का होता है। दो साल पहले इन्वेस्टिगेशन में यह बात सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यक स्कूलों को लेकर ऐसा कोई भी प्रावधान या नीति स्पष्ट रूप से नहीं है, हो सकता है इसी कमी का फायदा उठा रहे हैं इसतरह के कान्वेंट स्कूल!

जब भी कोई शिकायत होती है। शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी या यह समझ लो कि रायगढ़ पूरा शिक्षा विभाग उनके सपोर्ट में लग जाता है, आखिर कुछ भी हो तगड़ा कंट्रोल है उनका ! सरकार किसी के भी हो.. राज तो उनका ही चलता है! इसका ताजा उदाहरण इससे अच्छा और क्या हो सकता है!

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026