छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हेडमास्टर ने बच्चों को दिलाई हिंदू देवी देवताओं को कभी भी न मानने की शपथ! वीडियो हुआ वायरल! हेड मास्टर सस्पेंड! गये जेल! देखें वीडियो..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से 40 किलोमीटर दूर रतनपुर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कुछ बच्चों को और युवकों को हिंदू देवी देवताओं को न मानने की लाउडस्पीकर में शपथ दिला रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है और विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज कर लिया गया है।

रतनपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी में हेड मास्टर रतन लाल सरोवर ने बच्चों और कुछ युवकों को हिन्दू देवी देवताओं को न मानने की शपथ दिला रहे है। वीडियो में हेड मास्टर बच्चों को ये शपथ दिलाते हुए सुने जा रहे हैं कि, ‘मैं ब्रम्हा, विष्णु और महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा तथा उनकी पूजा नहीं करूंगा’। उन्होंने बच्चों को ये भी शपथ दिलाई कि, मैं हिंदू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा। ये वायरल वीडियो 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन का बताया जा रहा है।

शपथ दिलाने का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ हालांकि यह वीडियो उनके स्कूल का नहीं बल्कि उनके मोहल्ले का है जहां वह कुछ बच्चों युवाओं को लाउडस्पीकर पर हिंदू देवी देवताओं को कभी न मानने की शपथ दिलाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस हिरासत में आरोपी हेड मास्टर

वीडियो वायरल होने के बाद हेड मास्टर के इस कृत्य पर शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। DEO ने हेडमास्टर रतनलाल सरोवर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिया गया हैं।

इस मामले में पुलिस ने भी कार्यवाही की है विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष की शिकायत पर आरोपी हेड मास्टर के ऊपर 193 ए और 295 ए के तहत कार्रवाई की गई है। हेड मास्टर को पुलिस हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026