छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ग्राउंड सच: मा विहार पर प्रशासन के हाईटेक घर का दावा सच से कोसो दूर! कहीं खिड़की नहीं, तो कहीं दरवाजे नहीं, छत से टपकता पानी, गंदगी

रायगढ़। कथित विकास के नाम पर बीते शनिवार रविवार को प्रगति नगर में प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। गंदी और अवैध बस्ती बोलकर, सैकड़ो मकान को जमीदोंज करने के पश्चात.. उन्हें शहर से 6KM दूर की दो कॉलोनियों में सालों से बंद पड़े EWS मकान में ट्रांसफर किया गया। भाजपा और प्रशासन द्वारा समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इन घरों को हाईटेक घर का नाम दिया गया था। बताया गया था कि विस्थापित अपना घर टूटने के पश्चात भी यहां बहुत खुश है।

मा विहार कॉलोनी पर भाजपा और प्रशासन की इस दावे की पोल तब खुली। जब बीते बुधवार को कांग्रेस का निगरानी दल वहां पहुंचा। कैंपस में जगह-जगह फैली गंदगी, किसी मकान की छत टपक रही थी। कहीं खिड़कियां नहीं थी तो कहीं के दरवाजे गायब है। नल तो था मगर पानी नहीं। बिजली तो थी मगर पंखे नहीं। बिजली के तारो में भी पानी का सीपेज।

कांग्रेस के निगरानी दल को देखकर वहां पर कथित विकास के नाम पर बलि चढ़ा दिए गए प्रभावितों ने अपना दर्द खुलकर निगरानी समिति को बताया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं।

इतना ही नहीं प्रशासन की व्यवस्थापन की नीतियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहां एक ऐसा परिवार भी मिला जिसके परिवार में एक बुजुर्ग दिव्यांग है, उसे चलने फिरने में असक्षम है लेकिन उन्हें दूसरी मंजिल में मकान दे दिया गया है।

पब्लिक को दिखाया गया सिर्फ आधा सच

प्रशासन द्वारा दावा किया गया है कि हर एक परिवार में व्यस्क सदस्यों को अलग मकान दिया गया है मगर अभी तक यह पूरा सच नही बना है। कुछ लोगों को आबंटित हुई है मगर संयुक्त परिवार में रह रहे कई लोगों को अभी भी इन छोटे से मकान में रहना पड़ रहा है।

भाजपा के द्वारा वीडियो जारी कर यह भी बताया गया कि वहां व्यवस्थित लोग काफी खुश हैं मगर यह पूरा सच नहीं है। जिनके मकान अल्बेस्टर सीट के या जो किराए में रहते थे। उन्हें पक्का मकान मिल गया लेकिन इनमें से बहुत से परिवार मिडिल क्लास फैमिली से थे। जिनके खुद के पक्के मकान थे, अपने हिसाब से हर सुविधा थी, उनकी तो सरकार ने दुनिया ही उजाड़ दी।

महीना भर लगेगा

जिला प्रशासन के द्वारा तोड़फोड़ तो पूरी शुरू नियोजित ढंग से की गई थी। मगर विस्थापन के बारे में कोई योजना नहीं थी। विरोध के दबाव में और अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए उन्हें शहर से 6 किलोमीटर दूर भेज दिया गया। इन मकानों को हाईटेक करना तो  दूर फिलहाल सब कुछ नार्मल करने में भी कम से कम एक महीना लगेगा या समझ लो कि जब तक माहौल चल रहा है तब तक प्रशासन एक्टिव है। माहौल खत्म तो काम खत्म।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026