मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चौंकाने वाला नाम सामने आया है शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए सीएम होंगे। शिवराज सिंह चौहान के करीबी और संघ के भी करीबी हैं। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा मंत्री है। वे मध्य प्रदेश के उज्जैन दक्षिण से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। पहली बार 2013 में उन्होंने चुनाव लड़ा था।
नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के स्पीकर होंगे। दो डिप्टी सीएम के दो चौंकाने वाले नाम है। जिसमें जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला होंगे।
मुख्यमंत्री के रूप में उनका नाम चौंकाने वाला है। मुख्यमंत्री की रेस में कई बड़े नाम थे। CM शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा.. यह सभी रेस में सबसे आगे चल रहे थे। भोपाल कार्यालय के सामने हजारों की संख्या में सभी के समर्थक कार्यालय के बाहर खड़े थे। मोहन यादव के नाम सुनते ही समर्थकों में सन्नाटा सा छा गया।



