छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बड़ा दावा: एक फोन कॉल और PM मोदी ने बदल दिया UPI का नियम..?

नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के नियमों को लेकर जारी चर्चाओं के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने अमेरिकी कंपनियों के दबाव में आकर यूपीआई नियमों में बदलाव का रास्ता साफ किया है।

वीजा और मास्टरकार्ड के दबाव में झुकी सरकार: सुधाकर सिंह

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि यह यूपीआई की हार नहीं, बल्कि अमेरिकी दबाव के आगे झुकने की कहानी है। उन्होंने कहा कि देश में लोग वीजा और मास्टरकार्ड जैसे अमेरिकी कार्ड नेटवर्क का इस्तेमाल छोड़कर यूपीआई अपनाने लगे थे, जिससे अमेरिकी कंपनियों के कारोबार पर असर पड़ रहा था।

UPI ने Visa और Mastercard के आगे सरेंडर नहीं किया है…
बल्कि 56 इंच वाले मोदी जी ने ट्रम्प के आगे सरेंडर कर दिया है!

UPI का पूरा खेल समझिए।

लोग अब Visa और Mastercard जैसे अमेरिकी कार्ड नेटवर्क का इस्तेमाल लगभग छोड़कर UPI पर आ गए थे। इससे अमेरिकी कंपनियों के कारोबार पर असर पड़ना स्वाभाविक था।

तभी आता है आका का कॉल…

अब मोदी जी को अमेरिका की बात तो माननी पड़ेगी ना!

और फिर मोदी जी नतमस्तक होकर UPI के ₹2,000 से ऊपर के व्यापारी भुगतान पर 0.4% MDR लगाने का रास्ता खोल देते हैं।

यानी जिस UPI को भारत की डिजिटल ताकत बताया गया, उसी के बड़े लेन-देन पर अब शुल्क की व्यवस्था!

वाह मोदी जी, वाह!
अमेरिका खुश, ट्रम्प खुश…
और जनता को मिला “आशीर्वाद का दिया”!

यह UPI की हार नहीं है—
यह मोदी सरकार की अमेरिकी दबाव के आगे झुकने की कहानी है!

सुधाकर सिंह, RJD सांसद

सुधाकर सिंह ने आरोप लगाते हुए लिखा कि इसके बाद आए एक कॉल के चलते सरकार ने बात मान ली और 2,000 रुपये से ऊपर के व्यापारी भुगतान (मर्चेंट ट्रांजैक्शन) पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाने का रास्ता खोल दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस यूपीआई को देश की डिजिटल ताकत बताया गया था, अब उसी के बड़े लेनदेन पर शुल्क की व्यवस्था की जा रही है।

तेजस्वी यादव ने भी डिजिटल इंडिया और टैक्स नीति पर उठाए सवाल

इस मुद्दे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पहले प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया का प्रचार कर रहे थे, लेकिन अब स्थिति यह है कि सरकार ने विभिन्न बुनियादी सेवाओं और व्यवस्थाओं पर टैक्स का बोझ बढ़ा दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: ओवरब्रिज के नीचे प्लांटकर्मी से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में सुलझी गुत्थी

तुलसी होटल के सामने ब्लेड से हमला कर छीने थे 1500 रुपये, पुलिस ने नकदी और वारदात में प्रयुक्त ब्लेड किया बरामद
सितम्बर 20, 2026

प्लांट से लौट रही महिला मजदूर से छेड़छाड़ और मारपीट! आरोपी की तलाश में जुटी पूंजीपथरा पुलिस

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में काम से घर लौट रही विवाहिता का रास्ता रोककर जंगल की तरफ खींचने का प्रयास, शोर मचाने पर फरार हुआ अज्ञात बदमाश
सितम्बर 20, 2026

सारंगढ़ में स्कूल लौटे बच्चों को बांटी गई अध्ययन सामग्री: आठ शिक्षक सम्मानित

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सेवा संकल्प अभियान के तहत पढ़ाई छोड़कर मजदूरी करने गए बच्चों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया
सितम्बर 20, 2026

सारंगढ़ नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 सितंबर को, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला कार्यालय में नागरिकों की मौजूदगी में लॉट निकालकर तय किए जाएंगे आरक्षित वार्ड, महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई आरक्षण
सितम्बर 20, 2026

मार्क जुकरबर्ग के अखाड़े में भाजपा के दो पूर्व अध्यक्षों का दंगल! नेता लोग नाप रहे हैं एक दूसरे की औकात और बीवियों की दक्षता.. ओपी और अरुण भी आए इनके रडार में..

सोशल मीडिया में कुरेदे जा रहे हैं एक दूसरे के पुराने घाव,! भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं की खोल रहे पोल..
सितम्बर 19, 2026

रेल पटरी पर फ्री फायर गेम: मालगाड़ी की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत और दूसरा गंभीर

कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र चांपा रेफर
सितम्बर 18, 2026

तमनार आंदोलन में हुए लाठी चार्ज और दर्ज FIR के खिलाफ कई मोर्चा हुए एक: राजनीतिक सामाजिक जनसेवी संगठनों ने की राज्यपाल से की न्यायिक जाँच की मांग

लिबरा सीएचपी चौक पर धरने के दौरान बुजुर्ग की मौत और इसके बाद 14 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज
सितम्बर 18, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से सेवा संकल्प अभियान का आगाज, खाड़ाबांध में बहे 10 हजार दीप

जिले भर के अमृत सरोवरों, मंदिरों और शासकीय परिसरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान की हुई शुरुआत
सितम्बर 18, 2026