छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका ! 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत !

महाराष्ट्र के नागपुर में बाजारगांव एक बड़ा धमाका हुआ है. ये धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुआ है. यह एक ऐसी कंपनी है जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है। इस हादसे में करीब 9 लोगों को दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव के काम में जुट गई है. बताया जा रहा है कि कंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकेजिंग के समय ये ब्लास्ट हो गया.

पुलिस के मुताबिक, करीब 4 लोगों को जख्मी हालात में बचाया गया है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं. यह हादसा नागपुर ग्रामीण इलाके में हुई है. हादसा इतना तेज था कि कंपनी की इमारत का एक हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है. इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सूनी गई. इससे हड़कंप मच गया. इस इमारत के मलबे में भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. मौका स्थिति को देखते हुए अन्य रेस्क्यू टीमों को बुलाया गया है. 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा

“यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट में 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई। मैं दिवंगत को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुखद अवसर पर राज्य सरकार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। यह एक ऐसी कंपनी है जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है।
नागपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार संपर्क में हैं और आईजी, एसपी, कलेक्टर खुद मौके पर हैं. इस घटना में मरने वालों के वारिसों को राज्य सरकार 5 लाख रुपये की सहायता देगी. इसे मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे ने मंजूरी दे दी है.”

https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1736273834331046017?s=20

ख़बर शेयर करें: