रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर पुलिस में एक युवक को उसकी माँ की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने अपनी माँ को कुल्हाड़ी से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने बताया कि युवक को उसके माँ के चरित्र पर शक था। लोग उस बारे में गलत-गलत बातें कहते थे। इसलिए उसने उसे मार डाला।
घटना चक्रधर नगर थाने के अंतर्गत ग्राम बरलिया के हरिजन पारा की है। 28 फरवरी को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गांव की नंदिनी सारथी पति (45 वर्ष) की हत्या कर दी गयी है। पुलिस जब घर पहुंची तो वहां महिला लाश पड़ी हुई थी। लाश पर कई जगह कुल्हाड़ी के निशान थे। महिला विधवा थी और उसका एक 25 साल का बेटा है। जिसका नाम विजय सारथी है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद महिला के बेटे को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद बेटे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसने बताया कि ‘गांव में उसकी मां के चरित्र को लेकर कई बातें सुनने में मिल रही थी। जिससे वह गुस्से में था। कल शाम करीब 4-5 के बीच दोनों मां-बेटे में इसी बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ और झगड़ा-विवाद में विजय सारथी ने कुल्हाड़ी से मां के गर्दन, सिर व शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोट पहुंचाकर हत्या करना बताया।
आरोपी से घटना में प्रयुक्त टांगी, खून लगे कपड़े व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जप्ती कर आरोपी विजय सारथी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड न पर भेजा गया है।



