छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में रफ्तार का कहर: मांड नदी पुल के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, उड़े परखच्चे

रायगढ़/भूपदेवपुर। रायगढ़ जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-49 (NH-49) पर तेज रफ्तार भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम रक्सापाली स्थित मांड नदी पुल के पास एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर तड़पता रहा।

ओडिशा पासिंग ट्रक ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा देर रात उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक (क्रमांक OR 19 K 0894) रक्सापाली मांड नदी पुल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक छिटककर दूर जा गिरा।

डायल-112 ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और भूपदेवपुर पुलिस बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिस व 112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर तड़प रहे घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका सघन इलाज जारी है।

सक्ती जिले का रहने वाला है घायल युवक

पुलिस की प्राथमिक जांच में घायल युवक की पहचान भुजबल चंद्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भुजबल सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किरतार का निवासी है।

ट्रक पुलिस के कब्जे में, जांच शुरू

हादसे के बाद भूपदेवपुर पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक (OR 19 K 0894) को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही ज्यादा थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

असंगठित श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने 6 सितंबर को सिंदूर पार्क में लगेगा विशेष शिविर

साप्ताहिक बाजार के छोटे दुकानदारों और असंगठित कामगारों के पंजीयन के लिए प्रशासन का विशेष अभियान
सितम्बर 5, 2026

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड सब्जियों की खेती: किसान ने 0.400 हेक्टेयर में कमाया 2.80 लाख का शुद्ध मुनाफा

ड्रिप और मल्चिंग तकनीक से जंगल किनारे अनुपयोगी जमीन को बनाया उपजाऊ, 187 क्विंटल सब्जियों का रिकॉर्ड उत्पादन
सितम्बर 5, 2026

रायगढ़ में कॉलोनाइजरों पर शिकंजा: 11 वर्षों में स्वीकृत कॉलोनियों में EWS जमीन की जांच शुरू, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

गरीबों की जमीन पर खेल करने वाले बिल्डरों की अब खैर नहीं, प्रशासन ने दिए कड़े जांच के आदेश
सितम्बर 5, 2026

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल: शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ के स्कूल भवन का भूमिपूजन हुआ, सकरबोगा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
सितम्बर 5, 2026

उड़ीसा से यूपी जा रहा अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! 8 गिरफ्तार और 61 लाख का माल जब्त

लैलूंगा और सरिया पुलिस की संयुक्त घेराबंदी में तीन कारों समेत उत्तर प्रदेश का शातिर गांजा सिंडिकेट बेनकाब
सितम्बर 5, 2026

मातृ-शिशु योजनाओं की जमीनी हकीकत: रायगढ़ में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए सख्त निर्देश, शिविरों में बनेंगे जरूरी दस्तावेज
सितम्बर 4, 2026

रायगढ़ में 14 सितंबर से चक्रधर समारोह: कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा और उषा बारले बिखेरेंगे कला के रंग

10 दिनों तक रामलीला मैदान में शास्त्रीय संगीत, लोककला और नृत्य का सजेगा राष्ट्रीय मंच
सितम्बर 4, 2026