Raipur। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में अपने 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटे शामिल है। इनमें से तीन महिलाओं को मौका दिया गया है जिसमें सरोज पांडे को कोरबा से, श्रीमती कमलेश जांगड़े को जांजगीर चाम्पा से और महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी शामिल है।
इसके अलावा दूर से विजय बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से टिकट दी गई है।
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, बस्तर से महेश कश्यप और कांकेर से भोजराम नाग उम्मीदवार होंगे।





