रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक से एक सनसनी के घटना प्रकाश में आई है यहां भाजपा के एक नेता को पूर्व ‘आप’ प्रत्याशी में गोली मार दी हैं। मामला जमीन विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। खरसिया अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर 2019 में आप पार्टी के खरसिया प्रत्याशी रहे अमर अग्रवाल ने संजय नगर के बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मार दी है। गोलीकांड की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

हालांकि पुलिस ने गोलीकांड की इस सनसनीखेज घटना में चिड़िया मारने वाली बंदूक से छर्रे से घटना को अंजाम देने के दावे कर रही है। बहरहाल इस्का खुलासा तहकीकात के बाद ही खुलासा हो पायेगा।
खरसिया में उनके प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही इस मामले में आरोपी अमर अग्रवाल की पुलिस तलाश कर रही है घटना के बाद से वह फरार है।



