छोड़कर सामग्री पर जाएँ

इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर APK फाइल से हैक किया मोबाइल! प्राइवेट फोटो के नाम पर युवती को ब्लैकमेल करने वाला शातिर बिहार से गिरफ्तार

रायगढ़। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कितनी भारी पड़ सकती है, इसका एक खौफनाक मामला रायगढ़ जिले में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर, उसका मोबाइल हैक कर उसे ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को रायगढ़ साइबर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यूट्यूब से हैकिंग सीखकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी लाल घेरे में

​6 साल पुरानी दोस्ती और फिर शुरू हुआ खेल

जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने 12 जून 2026 को साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि करीब छह साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने अपना नाम अविनाश उर्फ राजा (निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार) बताया था। लंबी बातचीत के बाद आरोपी ने युवती को अपने विश्वास में ले लिया और उससे कुछ निजी (अंतरंग) फोटो और वीडियो मंगवा लिए।

​APK फाइल भेजकर हैक किया पूरा मोबाइल

कुछ समय बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आने लगा। उसने एक सोची-समझी साजिश के तहत युवती को व्हाट्सएप पर एक ‘APK’ (एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज) फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही युवती ने उस फाइल को डाउनलोड कर एक्सेस कोड साझा किया, उसके पूरे मोबाइल का कंट्रोल (एक्सेस) आरोपी के पास चला गया। इस हैकिंग के जरिए शातिर आरोपी ने युवती के फोन की पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट, गैलरी, फोटो, वीडियो और अन्य निजी जानकारियां अपने पास सेव कर लीं।

​13 हजार ऐंठे, फिर परिजनों को करने लगा कॉल

मोबाइल का एक्सेस और निजी तस्वीरें हाथ लगने के बाद आरोपी ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। उसने युवती को धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए, तो वह उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो उसके परिवार वालों और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। बदनामी के डर से घबराई युवती ने आरोपी के पेटीएम खाते में तीन किस्तों में (3000, 5000 और 5000) कुल 13,000 रुपये भेज दिए। इसके बावजूद आरोपी की भूख शांत नहीं हुई और वह लगातार और पैसों की मांग करते हुए युवती के परिजनों को कॉल कर परेशान करने लगा।

​बिहार जाकर साइबर पुलिस ने धर दबोचा

लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर युवती ने पुलिस की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने धारा 308(2), 351(3) बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और आईपी एड्रेस को ट्रेस करते हुए साइबर पुलिस की एक विशेष टीम बिहार के मुजफ्फरपुर रवाना हुई।

​टीम ने मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी अविनाश चौधरी (20 वर्ष), निवासी बर चौक, बेला (स्थायी पता- लालगंज, जिला वैशाली, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।

​यूट्यूब से सीखी थी मोबाइल हैकिंग

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी अविनाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसने यूट्यूब के वीडियो देखकर मोबाइल हैक करने और APK फाइल के जरिए एक्सेस लेने का तरीका सीखा था। आरोपी को रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल (न्यायिक रिमांड) भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026