रायगढ़ में घरघोड़ा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने देर तक चक्काजाम किया। आक्रोशित ग्रामीण तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है।
जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा और सामारूमा के बीच दोपहर कोयले से भरा ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 भी 5134 रायगढ़ की तरफ जा रहा था। सामारूमा का रहने वाला पंचू यादव(60) साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने साइकिल सवार पंचू को अपनी चपेट में ले लिया। बुरी तरह घायल पंचू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों को हादसे का जैसे ही पता चला बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। मुआवजे की मांग पर शव को सड़क पर रखकर बैठे रहे। हाइवे पर देर तक जाम लगा रहा।



