रायगढ़। बीती रात एक 25 वर्षीय युवक की मोहल्ले के ही दो नाबालिक लड़कों ने चाकू से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के साथ दोनों का शाम को झगड़ा हुआ था, जिसमे उसने उनकी माँ के बारे में अपशब्द कहे थे। इसी बात को लेकर भी रंजिश में थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र की है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि कल रात थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतगर्त बस स्टैण्ड तिराहा के पास सपना मोबाइल दुकान के परछी में सो रहे जगन्नाथ चौहान (25 साल) की उसी के मोहल्ले के दो लड़कों द्वारा पूर्व रंजिश पर चाकू से पेट, सीने में मारकर गंभीर चोट पहुंचाये। आहत को उसके घरवालों द्वारा डॉयल 112 वाहन से सीएचसी घरघोड़ा लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जगन्नाथ चौहान को मृत बताया।
मृतक के भाई विशनू चौहान (20 साल) के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों पर हत्या का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा की टीम द्वारा त्वरित जांच, विवेचना कार्यवाही करते हुए दोनों अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया।
माँ के बारे में कहे थे अपशब्द
मृतक के परिजनो ने कि जगन्नाथ चौहान घूम-घूम कर कबाड़ी बीनने का काम करता था, जिसका अपचारी बालकों से उसी दिन शाम को विवाद हुआ था। इस बारे में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिये गये अपचारी बालकों ने बताया कि शाम को उसने उसकी माँ के बारे में अपशब्द कहे थे। इसी बात से नाराज होकर रात के लगभग 12:30 बजे जगन्नाथ चौहान की हत्या कर हैं। दोनों विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों से 02 नग चाकू एवं घटना के समय पहने कपड़े को जप्त कर किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया जा रहा है।



