छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छह महीने बाद प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार ! रिमांड में गए जेल! जूटमिल थाना का मामला!

रायगढ़। जिले की जूटमिल पुलिस ने एक 23 साल के लड़के की आत्महत्या के मामले में भाई बहन को गिरफ्तार किया है. आरोपी लड़की मृतक की प्रेमिका थी. उन पर आरोप है कि दोनों भाई बहन ने मृतक को इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली.

इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि माह सितंबर 2023 में थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में खेत पर एक युवक की लाश मिली थी. जिसकी पहचान संतोष प्रजापति (उम्र 23 साल) निवासी आमापाली के रूप में हुआ। मर्ग जांच दौरान मृतक के रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ कर जांच किया गया.

जिसमें पता चला कि मृतक संतोष के अंजली थनापत के साथ प्रेम संबंध था। मृतक के करीबी गवाहों ने बताया कि अंजली और उसका भाई निकेत दोनों संतोष से आये दिन झगडा करते थे. संतोष से बार-बार रुपए की डिमांड भी करते थे. उनके झगड़ा और रुपए मांगने को लेकर संतोष शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहता था. आखिरकार तंग होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

आरोपियों के विरूद्ध धारा 306, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित (1) अंजली थनापत पिता भीष्म देव थनापत उम्र 24 साल , निकेत थनापत पिता भीष्म देव थनापत उम्र 21 साल दोनों निवासी ग्राम आमापाली थाना जूटमिल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें: