छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नशे की एक बड़ी खेप चढ़ी रायगढ़ पुलिस के हत्थे! कोतरा रोड और कोतवाली पुलिस के हाथ लगा लाखो गांजा

रायगढ़। आज नशे की एक बड़ी खेप रायगढ़ पुलिस के हाथ लगी है। कोतवाली और कोतरा रोड पुलिस के दो छापामारी कार्यवाही में 11 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लाखों में है।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि उनको अपने मोबाइल से सूचना मिली कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर चबूतरे पर एक व्यक्ति बैग में गांजा रख कर उसे बेचने की फिराक में है। रायगढ़ पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम निगम कुमार जायसवाल है। जिसकी उम्र 22 साल है वह नवा टोला, सूरजपुर का रहने वाला है। जो उड़ीसा से आकर यहां गांजा बेचने की फिराक में था। उसके पास से कुल आठ बेग में 8 किलो से ऊपर गांजा पुलिस को मिला है।

वही खरसिया में एक व्यक्ति से करीब 11 किलो गांजा जप्त किया गया है। पुलिस को गस्त के दौरान सूचना मिली कि नंदेली तिराहा कोसमनारा के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे व्यक्ति को पकड़ा और उससे पूछताछ की।आरोपी का नाम राहुल पटेल है। जो मध्य प्रदेश के मैहर जिले का निवासी है।

ख़बर शेयर करें: