छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रास्ता रोककर पटेल जी ने युवती से छेड़खानी: खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा

रायगढ़। जिले की खरसिया पुलिस ने भुवन पटेल नाम के युवक को छेड़खानी, मारपीट और धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवक पर लड़की ने आरोप लगाया है कि भुवन ने बाइक से उसका पीछा करते हुए रोका और छेड़खानी, मारपीट और धमकी भी दी. युवती ने घटना के तीन दिन बाद इसकी रिपोर्ट खरसिया थाने में दर्ज कराई थी.

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बतया कि 03 अप्रैल को खरसिया पुलिस ने युवती से छेड़खानी के आरोपित भुवन लाल पटेल (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम टेमटेमा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। कल थाना खरसिया में पीड़ित युवती रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 30 मार्च को अपने कार्य के सिलसिले में ग्राम सोण्डका गई थी, जहां से लौटते समय पण्डरीपानी पुल के पास ग्राम टेमटेमा का भुवन पटेल मोटर सायकल से पीछा करते हुये आया और उलटी-सीधी बातें कहकर छेड़खानी करने लगा।

युवती बताई कि जब वह अपनी स्कुटी पर जाने लगी तो भुवन पटेल उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर हाथापाई पर उतारू हो गया। आरोपी भुवन पटेल के विरूद्ध थाना खरसिया में अप.क्र. 219/2024 धारा 354, 354(घ), 506 आईपीसी +323, 341 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर पीड़ित महिला का कथन लिया गया और आरोपी की पतासाजी कर आज उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें: