छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चोरी करने घर में घुसा! खुली मकान मालिक की नींद! दौड़ाकर पकड़ा!कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल..

रायगढ़। चोरी कर भाग रहे युवक को मोहल्ले वालों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया। जिसे कोतवाली पुलिस ने अरेस्ट कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना बीती रात की है।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि कल शनिवार 06 अप्रैल की रात्रि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी ईमाम बाडा में एक मकान के भीतर चार्जिंग में लगे मोबाइल की चोरी कर भाग रहे युवक को रात्रि मोहल्ले के लोगों ने पकड़ा।

घटना को लेकर जावेद अली (25 साल) चांदमारी ईमाम बाडा द्वारा रात्रि थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि दिनांक 06 अप्रैल के रात करीब 02 बजे घर के आंगन के दरवाजा कि खुलने की आवाज आने से नींद खुल गया। आंगन तरफ निकलकर देखा तो एक व्यक्ति भागने लगा। जिस पर शंका होने पर शोर मचाते हुये उसके पीछे भागा। जिसे रियापारा के पास पकड लिये।

उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम श्याम साय पैंकरा पिता पैराग साय पैंकरा (25 साल) ग्राम तेलाईन थाना तुमला जिला जशपुर का रहने वाला जिसके पेंट के जेब में घर से चुराया वीवो कम्पनी Y16 मोबाईल (₹10,000) था।

प्रार्थी जावेद अली की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 222/2024 धारा 457,380 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी श्याम साय पैकरा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें: