छोड़कर सामग्री पर जाएँ

31 साल तक रायगढ़ जिले में हुआ करती थी एक और लोकसभा सीट सारंगढ़! जानिये किसका था इस पर दबदबा..

    अनिल पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार@रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक ऐसा दौर भी आया था, जब 1977 में सारंगढ़ लोकसभा सीट बनाई गई थी और सारंगढ़ सीट का अस्तित्व 2008 तक बना रहा गया। 2009 में सारंगढ़ लोकसभा सीट को विलोपित कर दिया गया था। सारंगढ़ लोकसभा सीट में रायगढ़ जिले की दो विधानसभा सारंगढ़ और सरिया को शामिल करने के अलावा पामगढ़, मालखरौंदा,चंद्रपुर पलारी, कसडोल भटगांव को भी जोड़ा गया था और इन सब को मिलाकर सारंगढ़ लोकसभा सीट बनी थी।

    सारंगढ़ लोकसभा के लिए 1977 में हुए पहले चुनाव में भाजपा ने यहाँ जीत हासिल की थी और उसके उम्मीदवार गोविंदराम मिरी सारंगढ़ के पहले संसद चुने गए लेकिन इसके बाद 1980 से 1998 के बीच हुए चुनाव में कांग्रेस के परसराम भारद्वाज लगातार 6 मर्तबा सांसद चुने गए। सारंगढ़ सीट पर कुल हुए 9 चुनाव में 6 बार कांग्रेस के तो तीन बार भाजपा के सांसद चुने गए। सारंगढ़

    सारंगढ़ लोकसभा से निर्वाचित हुए सांसदों की सूची :-

    1. 1977: गोविंदराम मिरी , जनता पार्टी
    2. 1980: परस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    3. 1984: परस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    4. 1989: परस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    5. 1991: परस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    6. 1996: परस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    7. 1998: परस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    8. 1999: पीआर खुटे , भारतीय जनता पार्टी
    9. 2004: गुहाराम अजगल्ले , भारतीय जनता पार्टी
    10. 2008 के बाद सारंगढ़ सीट को विलोपित कर दिया गया।

    ख़बर शेयर करें: