रायगढ़। नगर निगम वार्ड नंबर 27 के उपचुनाव कांग्रेश अपनी सीट बचाना तो दूर बहुत बुरी तरीके से पीटी है। भाजपा ने चुनाव 266 मतों से एकतरफा जीत लिया है। इस चुनाव में उसे 50% से अधिक वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस में 34% वोट पर ही सिमट गई। भाजपा खेमे में जीत का जश्न है। आपको पता है कि इस सीट पर कांग्रेस के महिला पार्षद संजना शर्मा थी। जिनकी मृत्यु के पश्चात उपचुनाव हुआ था।
वार्ड 27 के उपचुनाव के अंतिम परिणाम
- सरिता राजेंद्र ठाकुर – 865 ( भाजपा)
- रानी अशोक सोनी – 599 ( कांग्रेस)
- योगेश्वरी कुर्रे – 182 (निर्दलीय)
- रोमा राय – 13 ( निर्दलीय)
- प्रेम कुमारी इंनोसेंट – 57( निर्दलीय)
- नोटा – 6



