छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ महापौर जानकी काटजू ने की सफाई कर्मियों से बातचीत! खत्म हुई हड़ताल..

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल पिछले हफ्ते भर से जारी है। जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था काफी चरमरा गई है। इसी बीच की खबर आ रही है कि महापौर जानकी काटजू से बातचीत हुई हैं। आज नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू ने सफाई कर्मियों की समस्या सुनी और जल्द से जल्द निराकरण के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की बात कही है।

सफाईकर्मियों ने कहा कि मैडम सिर्फ आप पर ही भरोसा है। यहां तो कोई ठीक से बात भी नही करते। महापौर ने कहा मैं हर परिस्थिति में आप लोगो के साथ खड़ी हूं।

ख़बर शेयर करें: