छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सनसनीखेज सड़क हादसा: एक बार नहीं दो-दो बार ट्रक ने मारी कार को टक्कर! टोल नाका तोड़कर भागा ओडिशा! मामूली धाराओं के तहत अपराध दर्ज..

रायगढ़। रायगढ़ के काशीराम चौक ओड़ीसा रोड एक सनसनीखेज हादसा हुआ। यहां एक ट्रक ने एक कार को पीछे से एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार टक्कर मारी और फरार हो गया। लोगों ने जब उसका पीछा किया तो वह फिल्मी अंदाज में एक टोल नाके को तोड़ते हुए निकल गया। फिलहाल कार सवार लोग सही सलामत हैं। इतनी बड़ी घटना में जूटमिल पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

दुर्घटनाग्रस्त कार

इस घटना के बारे में पीड़ित अभिनव शर्मा में ने बताया कि वह रायगढ़ के शनि मंदिर का पुजारी है। दोपहर 12:50 बजे के करीब वह अपने मित्र के साथ छातामुड़ा से काशीराम चौक होते हुए अपने घर आ रहा थ। तभी पीछे से एक उसकी कार को काशीराम चौक के पास उड़ीसा नंबर के एक ट्रक OR 09 U1112 ने टक्कर मारा। वह गाड़ी को रोकने के लिए जैसे ही अपनी कार से उतरा, तब ट्रक वाले ने उसे देखकर दोबारा से उसकी गाड़ी को उसकी साइड से घसीटते हुए निकल गया। आनन फानन में जैसे तैसे उसने अपनी जान बचाई और फिर लोगों की मदद से उसका पीछा किया।

वह ट्रक जिसने टक्कर मारी

नाके को तोड़कर भागा

पीड़ित अभिनव शर्मा ने बताया कि उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि कोई भी उसे पकड़ नहीं पाया। ना ही कोई मोटरसाइकिल, ना हीं कार। कनकतूरा तक उसने उसका पीछा किया। फिर वहां पुलिस चौकी में गाड़ी के बारे में खबर दी। इसके बाद कोयलीघागर नाके पर उसे रोकने की कोशिश की गई, मगर वह नाके को तोड़ता हुआ भाग निकला।

वीडियो: ट्रक का पीछा करते हुए

पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट

इसके बाद वह जुटमिल थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज कराई।जूटमिल थाने में मोटर व्हीकल एक्ट 184 और बीएनएस 281के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

अभिनव शर्मा ने कहा कि उसे उम्मीद थी कि जिस प्रकार से उसकी गाड़ी को दो बार मारा गया, बड़ी मुश्किल से उसने अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर ही पुलिस का CCTV कैमरा है,  उसकी जांच से भी सब कुछ साफ हो जाता। मगर जुटमिल पुलिस ने पता नहीं क्यों, इस मामले को गंभीरता से ना लेते हुए बस मामूली धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया, ऐसा समझ के परे हैं..??

ख़बर शेयर करें: