रायगढ़। रायगढ़ में गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई जगह सुंदर आकर्षक और भव्य पंडाल बनाया गया है। श्री केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर कृष्ण वाटिका कॉलोनी में भव्य पंडाल बनाया गया है जो भक्तों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पंडाल की ऊंचाई करीब 60 फिट है और इसका निर्माण अमित टेंट हाउस के कारीगरों द्वारा किया गया है।

10 दिन और 20 कारीगरों की मेहनत
यह पंडाल 60 फीट ऊँचा है। इसमें इस्तेमाल किया गया कपड़ा सीधे सूरत से लाया गया है। इसे बनाने में 20 कारीगरों ने 10 दिन दिनरात मेहनत की है। इसके साथ ही इसमें थर्माकोल के द्वारा आकर्षक सज सज्जा की गई है। थर्माकोल का कार्य बापी दा के द्वारा किया गया है।

8 साल पहले शुरू हुआ था गणेश उत्सव

करीब आठ पहले बोईदादर स्थित कृष्ण वाटिका कालोनी में समिति के पूर्व पदाधिकारी लक्ष्मी साहू और लोकनाथ साहू के प्रयासों से गणेश उत्सव का प्रारंभ किया गया था। तब से लेकर आज तक यह प्रथा अनवरत चली जा रही है और हर वर्ष गणेश उत्सव की भव्यता बढ़ती जा रही है।
कॉलोनी की महिलाओं का विशेष योगदान

गणेश उत्सव के दौरान कृष्ण वाटिका कॉलोनी का वातावरण भगवान श्री गणेश भक्ति और आस्था से सराबोर रहता है। विशेषकर इस आयोजन में कॉलोनी की महिलाएं पूरे श्रद्धा के साथ अपनी आस्था से वातावरण को और भी भक्तिमय बना देती हैं। उनके द्वारा नियमित रूप से सुबह शाम सामूहिक आरती भजन कीर्तन किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कॉलोनी वासियों द्वारा 30 अगस्त को भजन संध्या एव 31 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया भी गया है।
देखें पंडाल का आकर्षक ड्रोन वीडियो
[videopress TjXPmifH w=464 h=832]


