छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ की कापू पुलिस पकड़ा स्कूटी चोर: जब खंगाली हिस्ट्री तो निकला वही,  जिसकी पुलिस को थी तलाश!

रायगढ़। रायगढ़ की कापू पुलिस ने रविवार को एक सनसनीखेज कार्रवाई में चोरी की स्कूटी बेचने की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को दबोच लिया। लेकिन जब पुलिस ने आरोपी की हिस्ट्री खंगाली, तो  यह वही फरार अपराधी निकला, जिसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी

कापू थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने कदमचौक इलाके में छापेमारी की। यहां संदिग्ध व्यक्ति को चोरी की जुपिटर स्कूटी (क्रमांक CG 13 BE 9161) के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने 27 अगस्त की रात वन विभाग परिसर के पास मुख्य सड़क से स्कूटी चुराई थी। इस मामले में कापू थाने में अपराध क्रमांक 144/2025 के तहत धारा 303(2) BNSS के अंतर्गत केस दर्ज है। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है।

खंगाला गया अपराधी की हिस्ट्री

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र उर्फ राजा उर्फ छोटू डनसेना (33 वर्ष) पिता स्वर्गीय नानसाय डनसेना, निवासी कुमरता के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड्स से पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 102/2020 दर्ज है। इसके अलावा, माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था, जिसके चलते वह फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें: