छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गणेश विसर्जन के दौरान रायगढ़ के आदिवासियों को पुलिस ने पिटा: आधी रात को महिला पुरुष समेत दर्जनों आदिवासी कोतरा रोड थाने के सामने धरने पर बैठे!

रायगढ़। रायगढ़ जिले के गणेश विसर्जन के दौरान आदिवासियों की पिटाई का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आदिवासी पुरुष और महिलाएं अभी फिलहाल थाने के सामने धरने पर हैं। पूरा मामला रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमनारा ग्राम में स्थानीय आदिवासी समाज के लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गए थे। इसके साथ ही रायगढ़ के कुछ लोग भी प्रतिमा विसर्जन के लिए वहां पहुंचे थे। स्थानीय आदिवासी समाज का आरोप है कि उसी समय पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची। और बाकी सभी लोगों को छोड़कर, उन्होंने बिना कुछ बोले सुने, इनको पीटना करना शुरू कर दिया। जबकि सभी लोग अपना डीजे सब कुछ बंद कर चुके थे, और शांति से विसर्जन कर रहे थे।

अपनी पिटाई खिलाफ कोतरा रोड थाने के सामने बैठी आदिवासी महिलाएं और पुरुष

थाने के बाहर धरना, थाना प्रभारी गायब.. एडिशनल एसपी मौके पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में चौकाने वाली बात यह रही कि मामले की गंभीरता को देखकर एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी थाने पहुंचे, मगर कोतरा रोड थाना प्रभारी खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचे थे। फिलहाल यह पुलिस विभाग का अंदरूनी मामला हो सकता है। अभी भी आदिवासी कोतरा रोड थाने के सामने अपनी प्रताड़ना के लिए धरने के लिए डटे हुए हैं।

इस मामले से संबंधित सोशल मीडिया में टक्कर न्यूज़ के संपादक दीपक शोभवानी के सामने उन आदिवासी ग्रामीणों ने जो अपना दर्द बयां किया वह सामने है। जिसे आप देख सकते हैं। इस मामले में हम नजर बनाए हुए हैं। आगे सूचना मिलने पर अपडेट की जाएगी।

ख़बर शेयर करें: