छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में पंखे से लटकी मिली इंजिनियर युवती की लाश: जांच में जुटी कोतरा रोड पुलिस

रायगढ़। जिंदल स्टील एंड पावर के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक इंजीनियर युवती की लाश कमरे के पंखे से लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मोनालिसा नायक (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के केउंझर जिले की रहने वाली थी। वह 2021 से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी और कंपनी के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।

सोमवार दोपहर को मोनालिसा ने अपनी सहेली के साथ भोजन किया और इसके बाद अपने कमरे में चली गई। शाम करीब 5 बजे उसकी सहेली जब कमरे पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर हॉस्टल स्टाफ को बुलाया गया और मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए, मोनालिसा का शव कमरे के पंखे से लटक रहा था।

पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका जिंदल प्लांट में इंजीनियर थी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

ख़बर शेयर करें: