रायगढ़। खरसिया के ठुसेकेला गांव में हुए आदिवासी परिवार के निर्मम हत्या के मामले में एक बड़ी जानकारी निकाल कर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में उसके पड़ोसी लकेश्वर पटेल और उसके 10 साल के बेटे को हिरासत में लिया है। जांच में उनके खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। हालांकि इस पर पुलिस का कोई अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन रायगढ़ पुलिस कल इस मामले का खुलासा कर सकती है।
आपको बता दे कि ठुसेकेला गांव के राजीव नगर में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उनके शवों को घर के पिछवाड़े में खातू गड्ढे दफना दिया गया। मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। परिवार की एकमात्र जीवित बची सदस्य 15 साल की बेटी है, जो घर से बाहर पढ़ाई कर रही थी।
दरअसल पड़ोसियों को गुरुवार को उनके घर से एक तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक समेत कई और अधिकारी वहां पहुंचे थे। घर के पीछे बड़ी में बने गोबर खाद के गड्ढे में से लाशों को बरामद किया गया।मृतकों की पहचान बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सौहाद्रा, 12 साल के बेटे अरविंद और 3 साल की बेटी शिवांगी के रूप में हुई थी।
महेश मामले में एक जानकारी और निकाल कर आ रही है। सूत्र बता रहे हैं कि मृतक परिवार का पड़ोसी जिस पर हत्या का संदेह है। उसकी मृतक के परिवार के साथ पुरानी रंजिश थी और वह पहले भी हत्या के आरोप लगे थे, जिसके लिए वह कुछ साल जेल में भी था।
इस घटना ने रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सनसनी मचा दी थी। फिलहाल 24 घंटे के भीतर पुलिस ने जिस तरह अपनी जांच तेज की और संदेही आरोपियों को हिरासत में लिया है, उम्मीद की जा रही है कि आजकल में पुलिस इस मामले का प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा कर सकती है।


