छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घरघोड़ा डबल मर्डर का खुलासा: पड़ोसी के कहने पर बेटे ने पिता और उसकी सास का किया कत्ल!

रायगढ़। जिले की घरघोड़ा पुलिस ने डबल मर्डर मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर ही कर दिया। यहां एक 55 वर्षी बुजुर्ग और उसकी सास का शव घर में मिला था   इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे और उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। इस डबल मर्डर के पीछे का कारण बाप बेटे में एनटीपीसी के मुआवजे की रकम को लेकर हुआ विवाद बताया गया है।

एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  3 अक्टूबर को ग्राम रायकेरा के कोटवार सकिर्तन राठिया ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के घुराउ राम सिदार (55) और उनकी सास सुकमेत उर्फ सुखमेत सिदार (70) का शव उनके ही घर की परछी में पड़ा है। दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

घटनास्थल जहां दोनों की लाश बरामद हुई

सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़, घरघोड़ा पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत गला दबाने और मारपीट के कारण होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

शुरुआती जात में पुलिस को मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और पड़ोसी रामप्रसाद सिदार पर शक हुआ। पुलिस को जानकारी मिली कि पड़ोसी रामप्रसाद  के कहने पर मृतक का बेटा पहले भी अपने पिता से लड़ाई झगड़ा और मारपीट कर चुका है। 

पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी

पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की  दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि बताया कि मृतक आरोपी रामप्रसाद के बीच एनटीपीसी के मुआवजा रकम को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार इनका झगडा विवाद हो चुका था।

2 अक्टूबर की शाम को बेटा रविशंकर और पड़ोसी रामप्रसाद एक साथ मिले और रविशंकर ने अपने पिता घुराउ राम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को देखकर जब पिता की सास सुखमेत ने विरोध किया तो उसकी भी आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी गई।

वीडियो: मामले का खुलासा करते हुए धर्मजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी

आरोपियों के निशानदेही पर रस्सी बरामद हुई, जो अपराध में प्रयुक्त हुई थी। रविशंकर (26) और रामप्रसाद (83), दोनों रायकेरा मांझापारा के निवासी, को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

ख़बर शेयर करें: