छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राहुल गांधी ने डॉ. दुलीचंद अग्रवाल के निधन पर जताया शोक: पुत्र अनिल अग्रवाल को भेजा संवेदना पत्र

रायगढ़। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायगढ़ के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने डॉ. दुलीचंद अग्रवाल के पुत्र अनिल अग्रवाल (चीकू) को संवेदना पत्र भेजते हुए लिखा कि निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ।

पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अनिल अग्रवाल एवं परिवार के प्रति इस कठिन समय में गहरी सहानुभूति और संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ख़बर शेयर करें: