रायगढ़। रायगढ़ शहर में एक गंभीर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यहां नगर सेना प्रशिक्षण केन्द्र के पास उर्दना की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। घटना दोपहर 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना और नारेबाजी शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम लोइंग निवासी केशव मेहर आज सुबह करीब 11 बजे केशव मेहर निजी कार्य से बाइक पर उर्दना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगर सेना प्रशिक्षण केन्द्र के पास उर्दना की ओर से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद तत्काल शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।



