रायगढ़ जिले के तमनार आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के हाल में महिला पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ने और शर्मनाक हरकत करने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तार कर चुकी है। यह एक छठी गिरफ्तारी है। साथ इस मामले में एक गिरफ्तारी और बची हुई है जो जल्द ही हो जाएगी।
पुलिस ने आज शाम रायगढ़ सिग्नल चौक (हेमू कालानी चौक) से उसका जुलूस भी निकाल उसे जूते की माला पहनाई गई। इस दौरान महिला पुरुषकर्मियों ने फ़टाके फोड़े, मिठाई और केक भी बांटे। उन्होंने महिला पुलिस के साथ हुई बदसलूकी की निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताया।
घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि महिला की वर्दी फाडने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार किया गया है। उसे रिमांड में लेकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के द्वारा आरोपी का जुलूस निकाला गया। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस मामले में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने बताया कि विभाग विभाग की सारी महिलाएं आज बहुत खुश है, क्योंकि आज आरोपी को सजा मिली है और वह पकड़ाया है। हमे कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। महिलाओं के साथ गलत करने वाले को सजा मिलनी ही चाहिए।
आरोपी के जुलूस का और भी वीडियो देखें
यही वह मुख्य आरोपी है जिसने महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ रहा था।



