छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सावधान! कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं कर रहा ये खतरनाक स्टंट? :रायगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े 5 ‘स्टंटबाज’ लड़के! <br>

रायगढ़ में सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील्स बनाने के चक्कर में युवा अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के पीछे एकताल रोड पर बन रही नई सड़क इन दिनों ऐसे ही ‘स्टंटबाजों’ का नया अड्डा बन गई थी। यहां खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए वीडियो बनाने वाले 5 युवकों को पुलिस ने पकड़कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिल रही थी कि मेडिकल कॉलेज के पीछे पाइपलाइन के लिए समतल की गई जगह पर कुछ कंटेंट क्रिएटर्स और युवक ऊंचाई से तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर स्टंट कर रहे हैं। इनके वीडियो वायरल होने के बाद वहां भीड़ भी जुटने लगी थी, जिससे बड़े हादसे का डर बना हुआ था।

मामले की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी और चक्रधरनगर थाना प्रभारी ने वहां बैरिकेड्स लगवाकर पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी। इसके बावजूद 5 युवक दोबारा वहां स्टंट करने पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए सभी युवकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

​इस रास्ते पर दोबारा ऐसी खतरनाक स्टंटबाजी न हो, इसके लिए पुलिस अब वहां ‘कंसर्टिना कॉयल’ (कंटीले तार) लगाने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि पब्लिक प्लेस पर जान जोखिम में डालने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्ती बरती जाएगी।

ख़बर शेयर करें: