छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एक ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ और 6 साल का नर्क: स्कूल के दोस्त ने लिफ्ट देकर बनाया वीडियो, आबरू के साथ लूटे 35 लाख

रायगढ़। सोशल मीडिया पर आई एक पुरानी जान-पहचान वाली ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ किसी महिला की जिंदगी को नर्क कैसे बना सकती है, रायगढ़ का यह मामला इसका सबसे खौफनाक उदाहरण है। एक शख्स ने स्कूल के दिनों की पहचान का फायदा उठाकर पहले फेसबुक पर दोस्ती बढ़ाई, फिर धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ऐसा ब्लैकमेल किया कि वो अपनी आबरू के साथ-साथ 35 लाख रुपये भी गंवा बैठी।

​हाईस्कूल की पहचान और फेसबुक वाली ‘दोस्ती’

कोतरारोड़ इलाके की रहने वाली 33 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ का रहने वाला अनिल ईजारदार (32 वर्ष) उसके साथ हाईस्कूल में पढ़ता था। 2013 में महिला की शादी हो गई और वो अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गई। लेकिन साल 2019 में अनिल ने उसे फेसबुक पर खोज निकाला और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। पुरानी पहचान होने के कारण महिला ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और दोनों के बीच वॉट्सऐप पर सामान्य बातचीत शुरू हो गई। महिला को जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह बातचीत एक गहरी साजिश का हिस्सा है।

​बस स्टैंड की वो गलती और कार में बिछाया जाल

कहानी में सबसे खौफनाक मोड़ 25 दिसंबर 2020 को आया। महिला चंद्रपुर बस स्टैंड पर ससुराल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी अनिल अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार लेकर वहां पहुंचा। उसने पुरानी दोस्ती का वास्ता देकर महिला को कार में लिफ्ट ऑफर की। जैसे ही महिला कार में बैठी, अनिल गाड़ी को सुनसान खेत की तरफ ले गया। वहां उसने महिला के साथ कार के अंदर ही जबरन शारीरिक संबंध बनाए और छुपकर इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

आरोपी अनिल ईजारदा

​35 लाख की वसूली… और सुसाइड तक पहुंच गई पीड़िता

उस एक वीडियो ने महिला की पूरी जिंदगी बदलकर रख दी। अनिल उस वीडियो और कुछ तस्वीरों को महिला के पति और घरवालों को भेजने की धमकी देने लगा। समाज में बदनामी के डर से महिला हर बार उसकी धमकियों के आगे घुटने टेकती रही।

​दिसंबर 2020 से लेकर मई 2026 तक… पूरे 6 साल तक अनिल ने उस वीडियो के दम पर महिला का न सिर्फ शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे डरा-धमकाकर किस्तों में जेवर और नगद मिलाकर करीब 35 लाख रुपये की मोटी रकम भी ऐंठ ली। अनिल की इस खौफनाक प्रताड़ना और लगातार पैसों की डिमांड से महिला मानसिक रूप से इतनी टूट चुकी थी कि उसने अपनी जान देने (सुसाइड) तक का मन बना लिया था।

​एक हिम्मत और रातों-रात सलाखों के पीछे पहुंचा दरिंदा

जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब महिला ने हिम्मत जुटाई और रायगढ़ के महिला थाने पहुंचकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई। मामला इतना गंभीर था कि रायगढ़ पुलिस ने बिना एक पल की देरी किए “अभियान संवेदना” के तहत रात में ही एक स्पेशल टीम सारंगढ़ के ग्राम बंजारी रवाना कर दी।

​पुलिस ने रात के अंधेरे में दबिश देकर आरोपी अनिल ईजारदार को धर दबोचा। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है जिससे वीडियो बनाया गया था। फिलहाल ब्लैकमेलर दोस्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026